पिथौरागढ़, मार्च 25 -- हिमालयन अध्ययन केंद्र निदेशक डॉ. दिनेश जोशी को एसडीजी (सतत विकास के लक्ष्य) अचीवर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। देहरादून में बीते रोज हुए एक कार्यक्रम के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. जोशी को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जोशी ने बताया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में हिमालयी क्षेत्रों के लोगों में जागरूकता फैलाने के सराहनीय कार्य के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया। बताया कि वर्ष 2015 में यूनाइटेड नेशन ने 2030 तक भारत के सभी क्षेत्रों में सतत विकास के लक्ष्यों को हासिल करने का लक्ष्य तय किया था। 17 लक्ष्य और नौ थीम इसमें शामिल हैं। उनकी संस्था ने स्वस्थ जीवन व आरोग्य थीम के तहत हिमालयी क्षेत्रों में स्वस्थ हिमालय के लिए साथ चलेंगे अभियान चलाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। संयुक्त राष्ट्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.