चम्पावत, जनवरी 14 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर स्थित माता रणकोची मंदिर परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पहल जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार के तहत जनपद चम्पावत में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि डीएम मनीष कुमार के नेतृत्व में जनपद चम्पावत में इस कार्यक्रम के अंतर्गत सबसे पहले विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाती है, जिसके आधार पर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाता है। उन्होंने जनपद के सभी अधिकारियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ जनता की समस्याओं के समाधान में जुटा हुआ है। गौरतलब है कि डीएम के नेतृत्व में 17 दिसंबर से 30 जनवरी तक जनपद की समस्त न्याय पंचायतों में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत बहुउद्देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.