मधुबनी, नवम्बर 1 -- झंझारपुर, निज संवाददाता।विधानसभा चुनाव प्रचार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार की रात झंझारपुर के अररिया स्थित जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा के आवास पर बिताई। देर शाम अररिया पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने रात भर वहीं विश्राम किया। शनिवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह बाई रोड हरलाखी के लिए रवाना हुए। सांसद संजय झा भी उनके साथ थे। रवाना होने से पहले, मुख्यमंत्री ने आवास के एक हॉल में जिले के प्रमुख पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।उन्होंने जदयू जिलाध्यक्ष नारायण भंडारी, पूर्व जिलाध्यक्ष क्यूम अंसारी, महिला नेत्री भारती मेहता और पूर्व प्रमुख सह अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि अनूप कश्यप सहित अन्य से विधानसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति पर गहन चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.