गुड़गांव, फरवरी 13 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को गुरुग्राम के गांव गैरतपुर बास में मास्टर छबीलदास श्योराण के निधन पर शोक व्यक्त किया। परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिता का जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान होता है। वे परिवार की नींव, मार्गदर्शक और संस्कारों के स्रोत होते हैं। उनके साये में ही संतान जीवन के मूल्यों, अनुशासन और जिम्मेदारियों को सीखती है। ऐसे में पिता के जाने के बाद जो खालीपन आता है, उसे किसी भी रूप में भरा नहीं जा सकता। मास्टर छबीलदास श्योराण क...