देहरादून, जनवरी 9 -- प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सही तथ्यों के साथ निष्पक्ष और जिम्मेदार रिपोर्टिंग ही समाज को भ्रम से बचा सकती है। शुक्रवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तरांचल प्रेस क्लब प्रदेश की लोकतांत्रिक चेतना का सशक्त मंच है। कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। यह सरकारों को उत्तरदायी, समाज को जागरूक और आम नागरिक को सजग करता है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, जागरूक और जिम्मेदार पत्रकारिता सरकार और जनता के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल युग में सोशल मीडिया के माध्यम से फेक न्यू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.