पटना, जुलाई 8 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को नेहरू पथ स्थित अभिलेख प्रकोष्ठ भवन के लिए बहुमंजिला भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री ने निर्माण स्थल का जायजा लिया और तेजी से निर्माण कार्य करने का निर्देश दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अभिलेखों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए अभिलेख भवन परिसर में अभिलेख भवन के पीछे वाले भाग में नए भवन का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि महत्वपूर्ण रेकॉर्ड को और बेहतर ढंग से संरक्षित रखा जा सके। उन्होंने कहा कि इस नये भवन का निर्माण कार्य बेहतर ढंग से पूरा करें। मुख्यमंत्री ने अभिलेख भवन परिसर का भी जायजा लिया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.