नई दिल्ली, जनवरी 1 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नव वर्ष के अवसर पर राजधानी के विकास को लेकर दिल्ली के अधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक की। इसमें मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बताया कि कि उनकी सरकार दिल्ली को एक ''सुविधा संपन्न और विकसित'' राजधानी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस विजन को साकार करने के लिए उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को जनोपयोगी योजनाएं बनाने एवं उन्हें इसी वर्ष अमल में लाने के निर्देश दिए। दिल्ली सचिवालय में आयोजित इस उच्चस्तरीय बैठक में कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और मुख्य सचिव राजीव वर्मा सहित दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं समझ सकती हूं कि आप सभी ने इस ओहदे तक पहुंचने के लिए न जाने कितनी मेहनत की है। आप वे लोग हैं जिनके पास शक्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.