पटना, फरवरी 22 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को पटेल नवजागरण न्यास, बिहार पटना द्वारा आयोजित सरस्वती बसंत पटेल अतिथिशाला के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए और इसका शिलान्यास किया। पटना-डोभी बाईपास के पास स्थित सिमरा निसरपुरा में आयोजित कार्यक्रम का मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से अतिथिशाला के शिलापट्ट का अनावरण भी किया। वहीं, पटेल नवजागरण न्यास से जुड़े लोगों ने मुख्यमंत्री का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधायक वशिष्ठ सिंह, शुभानंद मुकेश, रूहेल रंजन, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, डॉ. चंद्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ....