पटना, सितम्बर 28 -- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को एक अणे मार्ग जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। बिहार भाजपा का चुनाव प्रभारी बनने के बाद धर्मेंद्र प्रधान की मुख्यमंत्री से यह पहली मुलाकात थी। ऐसे में विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह मुलाकात काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों नेताओं के बीच बिहार की राजनीतिक स्थिति और अन्य विभिन्न मुद्दों पर बातें हुईं। इस दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा भी मौजूद थे। मालूम हो कि इससे पहले 26 अगस्त को धर्मेंद्र प्रधान एक अणे मार्ग जाकर मुख्यमंत्री से मिले थे। इस तरह एक महीने के अंदर दोनों नेताओं की यह दूसरी मुलाकात थी। पिछले तीन दिनों से धर्मेंद्र प्रधान बिहार में थे। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद वे दिल्ली रवाना हो गये।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.