छपरा, जनवरी 13 -- 22 जनवरी को सारण में मुख्यमंत्री का होगा आगमन जिला मुख्यालय के साथ-साथ नैनी, फकुली एवं उमधा गांव में विकास योजनाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम के रूप में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 22 जनवरी को समृद्धि यात्रा के तहत सारण जिले के दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के इस प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन से लेकर राज्य मुख्यालय तक व्यापक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविन्द कुमार चौधरी ने इस संबंध में प्रमंडलीय आयुक्त, पुलिस उप महानिरीक्षक, जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा कार्यक्रम को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि मुख्यम...