हल्द्वानी, नवम्बर 25 -- हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को एक दिवसीय भ्रमण पर हल्द्वानी पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अपराह्न 1:40 बजे देहरादून से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर अपराह्न 2:40 बजे एफटीआई हेलीपैड, हल्द्वानी पहुंचेंगे। तीन बजे एमबी इंटर कॉलेज मैदान पहुंचकर अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के उपलक्ष्य में आयोजित सहकारिता मेले में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद अपराह्न 4:10 बजे एमबी इंटर कॉलेज से एफटीआई हेलीपैड, हल्द्वानी के लिए प्रस्थान करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.