रांची, सितम्बर 22 -- रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को दिल्ली गए हैं। सूत्रों के अनुसार उनके साथ मुख्य सचिव अलका तिवारी, सीएम के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी गए हैं। जानकारी के अनुसार दिल्ली में विधि विशेषज्ञों के साथ सीएम सोरेन और अधिकारियों की मुलाकात हो सकती है। ज्ञात हो कि हाल में सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड के सारंडा वन क्षेत्र को सेंचुरी घोषित नहीं करने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए राज्य के मुख्य सचिव को आठ अक्तूबर को अदालत में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर जवाब देने को कहा है। अदालत ने राज्य सरकार को इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने का आदेश दिया। साथ ही चेतावनी दी कि ऐसा नहीं करने पर संबंधित अधिकारियों को जेल भेजा जा सकता है। राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक बुधवार को निर्धारित है। ऐसे में बताया जा रहा है कि सीएम सोरेन मंगलवार शाम तक रांची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.