उरई, अगस्त 11 -- कालपी। संवाददाता शासन की योजना के तहत कालपी, महेवा व बाबई के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 132 मरीजों का उपचार करके नागरिकों को स्वस्थ रहने का परामर्श दिया गया। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उदनपुरा कालपी में चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सोनू गौतम की अध्यक्षता में आयोजित मेले में 78 मरीजों किया गया तथा परिवार कल्याण कार्यक्रमों तथा स्वास्थ्य के बारे में जानकारियां देते हुये जागरूक किया।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महेवा में चिकित्सा अधिकारी डॉ शेख शहरयार, कर्मचारियों मनीष कुमार, कमलेश कुमार की मौजूदगी में आयोजित मेले में 26 लोगों का इलाज किया। वावई चिकित्सालय में आयोजित जन आरोग्य मेले में चिकित्सकीय टीम ने 28 मरीजों का उपचार करके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए सुझाव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.