उरई, अगस्त 4 -- कालपी। संवाददाता शासन की योजना के तहत कालपी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उदनपुरा में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 53 मरीजों का उपचार करके नागरिकों को बाढ़ तथा बरसात व गंदगी से बचाव काने परामर्श दिया गया । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उदनपुरा राकेश बघेल की अध्यक्षता में आयोजित मेले में मरीजों के उपचार के अलावा परिवार कल्याण कार्यक्रमों तथा स्वास्थ्य के बारे में जानकारियां देते हुए जागरूक किया।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित जन आरोग्य मेले में चिकित्सकीय टीम ने मरीजों का उपचार करके बारिश के मौसम तथा बाढ़ के उपरांत फैलने वाली बीमारियों तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए सुझाव दिए गये। स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि वर्तमान समय में खुजली, त्वचा रोग, उल्टी,दस्त एवं पेट रोगियों की संख्या बढ़ रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.