चंदौली, फरवरी 22 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहाबगंज पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में क्षेत्र के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस दौरान आए मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। मेले का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनके घर के निकट बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। मेले में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. लाल बाबू शर्मा के नेतृत्व में चिकित्सकीय टीम ने मरीजों का परीक्षण किया। उनके साथ डॉ. कान्ती त्रिपाठी एवं डॉ. ज्योति पाण्डेय ने भी मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श और उपचार प्रदान किया। कुल 26 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। जिनमें मौसमी बीमारियों, बुखार, सर्दी-खांसी, त्वचा संबंधी समस्याओं और...