वाराणसी, जनवरी 21 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। वाराणसी और गाजीपुर के सात रूटों पर मुख्यमंत्री जनता सेवा-कम किराया बसों का संचालन शुरू हो गया है। यह योजना सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में डग्गामारी खत्म करने के उद्देश्य से पिछले महीने शुरू की गई थी। इसके लिए परिवहन निगम (वाराणसी रीजन) के कैंट, काशी, चंदौली, गाजीपुर और सोनभद्र के 19 रूट चिह्नित किए गए। इन बसों का किराया सामान्य से 20 फीसदी कम है, जबकि चालकों और परिचालकों को मानदेय और प्रोत्साहन राशि भी अधिक दिया जा रहा है। क्षेत्रीय प्रबंधक (वाराणसी रीजन) परशुराम पांडेय ने बताया कि कैंट डिपो की बस पारापाटी तक, चंदौली डिपो की बस महाबलपुर-कछवां बाजार तक, सोनभद्र डिपो की बस राबर्ट्सगंज-माची तक और गाजीपुर डिपो की बसें जमानियां, वीरभानपुर, शेरपुर और रसड़ा तक चलने लगी हैं। अन्य चिह्नित रूटों पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.