देवरिया, सितम्बर 15 -- बरियारपुर। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में क्षेत्र के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर 112 मरीजों का इलाज किया गया। साथ ही दवा वितरित की गई। इसमें बुखार, सर्दी-जुकाम के अधिक मरीज रहे। पथरदेवा विकासखंड के रामपुर अवस्थी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर फार्मासिस्ट संजय पाण्डेय ने 36 मरीजों का इलाज किया और दवा दी। इसमें सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज ज्यादा थे। वहीं सरौरा नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. राजेश कुमार ने 30 मरीजों को देखा। इसमें सबसे अधिक सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीज आए थे। नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियारपुर में डॉ. मृणाल की देखरेख में 46 मरीजों का इलाज किया गया। इसमें सबसे ज्यादा वायरल से पीड़ित मरीज रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.