हरिद्वार, फरवरी 13 -- मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के तहत अंडर-19 बालक वर्ग के फुटबॉल इवेंट में पिथौरागढ़ की टीम विजेता बनी। फाइनल के पेनल्टी शूटआउट में पौड़ी गढ़वाल को 5-4 से हार झेलनी पड़ी। शुक्रवार को पहले सेमीफाइनल में टिहरी गढ़वाल और पिथौरागढ़ के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें पिथौरागढ़ ने 2-1 से जीत दर्ज की। दूसरे सेमीफाइनल में नैनीताल और पौड़ी गढ़वाल आमने-सामने आए। पौड़ी गढ़वाल ने 2-0 से जीत पाकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। पिथौरागढ़ और पौड़ी गढ़वाल के बीच फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। इसके बाद परिणाम पेनल्टी शूटआउट से तय हुआ, जिसमें पिथौरागढ़ ने 5-4 से जीत दर्ज कर मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में टिहरी गढ़वाल ने नैनीताल को हराया। आ...