हल्द्वानी, फरवरी 1 -- खटीमा। सरस्वती एकेडमी बिगराबाग के विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी खेल महाकुंभ राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीतकर स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। देहरादून स्थित युवा केंद्र आमवाला में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी खेल महाकुंभराज्यस्तरीय जूडो प्रतियोगिता 2025-26 में सरस्वती एकेडमी के सात खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग में खुशबू भारद्वाज ने 48 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण, स्मृति राणा ने 57 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण, पूजा भारद्वाज ने 52 किग्रा भार वर्ग में रजत, अंजलि भट्ट ने 44 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक तथा बालक वर्ग में विराज कलौन ने 73 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण, हिमेश जोशी ने 50 किग्रा भार वर्ग में रजत तथा उज्ज्वल ने 60 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। ...