छपरा, मार्च 11 -- नगरा,एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के कटेसर रसूलपुर गांव निवासी को मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता राहत कोष से एक लाख रुपए की सहायता राशि मिली है। उक्त गांव निवासी मोहम्मद जैनुद्दीन कैंसर से पीड़ित हैं और उनका इलाज संजय गांधी स्नातकोतर आयुर्विज्ञान संस्थान,लखनऊ में चल रहा है। राहत कोष से सहायता की स्वीकृति मिलने के बाद उनके परिवार ने सरकार का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व बे जेपी मंडल अध्यक्ष आर्या सुमंत,समाजसेवी मुहम्मद रेयाजुद्दीन उर्फ भोला भाई, गुलाम नूरानी,फैजुल्लाह खान, राणा,नविदुल हसन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।वहीं स्वीकृति पत्र मिलने पर कैंसर पीड़ित के परिवार वालों ने सरकार का आभार जताते हुए कहा कि यह आर्थिक सहायता उनके इलाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.