बेगुसराय, फरवरी 21 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र की सोनापुर पंचायत अंतर्गत हांसपुर गांव में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चल रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आपत्ति जताई है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के दौरान सड़क में पर्याप्त मिट्टी नहीं डाली जा रही है। इससे सड़क की ऊंचाई मानक के अनुरूप नहीं बन रही है। ग्रामीण प्रवीण सिंह, विजय सिंह, कन्हैया कुमार, विशेश्वर राम, बैद्यनाथ महतो एवं बैहरू महतो ने नाराजगी व्यक्त करते हुए बताया कि पूर्व में इस सड़क पर बरसात और बाढ़ के समय लगभग दो फीट तक पानी जमा हो जाता था। साथ ही सिपेज का पानी भी लंबे समय तक सड़क पर बना रहता था। इससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता था। स्कूल जाने वाले बच्चों, किसानों एवं राहगीरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों ने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.