गुमला, जनवरी 4 -- बसिया। थाना प्रभारी कृष्णा कुमार ने रविवार को मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के तहत बसिया से गुमला तक चलने वाली बस हरिओम को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। उन्होंने कहा कि बस सेवा शुरू होने से बसिया थाना क्षेत्र के उत्तरी हिस्से के ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। अब लोगों को गुमला आने-जाने में समय और परेशानी दोनों से राहत मिलेगी।बस संचालक दयानंद महली ने बताया कि यह बस गुमला से सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर प्रस्थान करेगी और सिसई, करंज व कुम्हारी होते हुए बसिया पहुंचेगी। वहीं बसिया से दोपहर दो बजकर 40 मिनट पर गुमला के लिए रवाना होगी। उन्होंने कहा कि यह बस सेवा खासकर ग्रामीणों, विद्यार्थियों और मरीजों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.