रांची, फरवरी 11 -- रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को झारखंड विधानसभा में शिवरात्रि महोत्सव समिति बैद्यनाथधाम-देवघर के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर देवघर में आयोजित होने वाले भव्य शिव बारात कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शिव बारात आयोजन से संबंधित की जा रही तैयारियों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री से सपरिवार कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आग्रह किया। इस अवसर पर विधायक देवघर सुरेश पासवान, शिवरात्रि महोत्सव समिति बैद्यनाथधाम-देवघर के अध्यक्ष अभिषेक आनंद झा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...