हल्द्वानी, फरवरी 5 -- हल्द्वानी। चोरगलिया क्षेत्र के ग्रामीणों ने गुरुवार को सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने चोरगलिया क्षेत्र के दुबेलबेरा भीड़ा, सुनारधड़ा, आमखेड़ा, कुटलिया, घुसापुर और बिहारी नगर में बाढ़ सुरक्षा के लिए बजट मंजूर कराने की मांग की। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को सौंपे ज्ञापन में कहा कि उनके क्षेत्र में बाढ़ से काफी परेशानी होती है। फसलों के साथ जमीनों का भी नुकसान होता है। इस स्थिति में गांव के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत के लिए कार्य कराए जाने जरूरी हैं। मुख्यमंत्री धामी ने ग्रामीणों को उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी समेत कई ग्रामीण शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.