लखीमपुरखीरी, जुलाई 21 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। हैदराबाद थाना में प्रतिबंधित पशुओं के बढ़ते मामलों को लेकर हिन्दू संगठनों में रोष है। मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर कार्रवाई की मांग की है। राष्ट्रीय हिन्दू शेर सेना के जिला उपाध्यक्ष अनूप गुप्ता का कहना है कि नगरा सलेमपुर इमलिया के पास गन्ने के खेत में 10 दिन में दो बार इस तरह की घटना हुई है। इन घटना पर तत्काल लगाम लगाई जाए। दोषियों के खिलाफ जल्द मुकदमा दर्ज करके आरोपी को जेल भेजा जाए। ज्ञापन भेजने वाले अनूप गुप्ता, मोहित राठौड़, विकास सोनी, अंकित हिन्दू, रवि आदि कार्यकर्ता थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.