हल्द्वानी, जुलाई 4 -- हल्द्वानी। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके सफल चार वर्षों के कार्यकाल की बधाई दी है। भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों की सराहना करते हुए कहा कि भू-कानून में संशोधन, समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी कानून और महिलाओं को 33% आरक्षण जैसे फैसले राज्य के विकास और सामाजिक सुधार की दिशा में मील का पत्थर साबित हुए हैं। राज्य में सड़कों, पुलों और आधारभूत ढांचे के तेज़ी से विकास के साथ-साथ आर्थिक सुधार की दिशा में बेहतर पहल हुई है। इन सभी प्रयासों ने उत्तराखंड को एक उभरते हुए मॉडल राज्य के रूप में स्थापित किया है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.