रिषिकेष, फरवरी 19 -- जौलीग्रांट एयरपोर्ट से कैब संचालन का मामला गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तक पहुंच गया। स्थानीय टैक्सी संचालकों ने देहरादून में सीएम से मुलाकात कर उन्हें मामले से अवगत कराया। टैक्सी संचालकों ने बताया कि सीएम के आश्वासन पर कैब संचालन पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। टैक्सी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सुंदर सिंह पंवार ने सीएम को ज्ञापन सौंपकर बताया कि एयरपोर्ट से निजी कंपनी के कैब संचालन से स्थानीय टैक्सी चालकों के समक्ष रोज़ी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा। वर्षों से स्थानीय चालक सीमित संसाधनों में पर्यटन, आवागमन और आपात सेवाओं का जिम्मा निभाते आ रहे हैं। ऐसे में बाहरी निजी कंपनी के प्रवेश से स्थानीय चालकों के व्यवसाय प्रभावित होगा। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर टैक्सी का संचालन निजी कंपनी को दिए जाने के निर्णय पर रोक लगाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.