हरिद्वार, फरवरी 7 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 'स्वच्छ हो हरिद्वार-अपना संकल्प' अभियान के तहत आयोजित 'एक दिन, एक घंटा, एक साथ मेगा सफाई' इवेंट में सेवानिवृत्त कार्मिकों ने भी भूमिका निभाई। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन ने न सिर्फ इस अभियान में भाग लिया, बल्कि स्वच्छता का मजबूत संदेश भी दिया। जिला प्रशासन की ओर से देवपुरा चौक स्थित गोविंद बल्लभ पंत पार्क से चंद्राचार्य चौक तक सफाई की जिम्मेदारी पेंशनर्स संगठन को सौंपी गई थी। शनिवार को अध्यक्ष बीपी चौहान और महामंत्री जेपी चाहर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पेंशनर सुबह से सफाई अभियान में जुट गए। उन्होंने सड़क के दोनों ओर झाड़ू लगाकर कूड़ा एकत्र किया और उसे बैग में भरकर नगर निगम के सुपुर्द किया। इसका संचालन प्रकाश जोशी ने किया। इस अवसर पर रंजन कुमार जोशी, रमेश पंत, अतर सिंह, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.