पीलीभीत, फरवरी 2 -- मझोला। लखनऊ में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह से मुलाकात कर गुलड़िया भिंडारा नगर पंचायत अध्यक्ष निशांत प्रताप सिंह ने क्षेत्र के विकास कार्यों की जानकारी दी। साथ ही बंद पड़ी मझोला की सहकारी चीनी मिल के बारे में भी विस्तार से बताया। भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री ने उप्र और उत्तराखंड राज्य के बीच मझोला को अहम स्थान बताया। साथ ही क्षेत्रीय लोगों की भावनाओं और विकास को साथ लेकर काम करने के निर्देश चेयरमैन निशांत प्रताप सिंह को दिए। चेयरमैन ने मझोला चीनी मिल का नवीनीकरण कराने व किए जा रहे प्रयासों में मदद का आग्रह किया। संगठन मंत्री ने भरोसा दिया कि कुंभ मेले के बाद मुख्यमंत्री के समक्ष इस बात को रखा जाएगा और गंभीर प्रयास होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.