बेगुसराय, जनवरी 16 -- बखरी, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित समृद्धि यात्रा की तैयारी का जायजा लेने शुक्रवार को डीएम श्रीकांत शास्त्री बखरी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने तैयारी का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिया। डीएम के साथ पूरे जिले की प्रशासनिक टीम सबसे पहले डिग्री कालेज के मैदान में पहुंचकर वहां हेलीपेड कहां और कैसे बनें इस पर गहन मंथन किया। फिर वहां से डीएम का पूरा काफिला निकल निर्माणाधीन घाघरा पंचायत सरकार भवन के पास पहुंचा। डीएम ने अधिकारियों को बचे कार्य शीघ्र पूरा कर रंग-रोगन कराकर पूरी तरह से तैयार करने का निर्देश दिया। वहां से डीएम का काफिला अन्य पिछड़ा वर्ग आवासीय विद्यालय भी पहुंचकर वहां की तैयारी का जायजा लिया है। डीएम ने विद्यालय के बचे हुए कार्य को अविलंब पूरा करते हुए उदघाटन के लिए तैयार क...