बरेली, दिसम्बर 5 -- मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। विकास भवन रोड, चौकी चौराहा रोड आदि पर डिवाइडर के रंग रोगन का काम तेजी से चल रहा है। कई जगह सड़कों की मरम्मत और साफ सफाई चल रही है। शहर में वीवीआईपी शादी और आशीर्वाद समारोह होने जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित तमाम बड़े नामों के आने की चर्चा है। चर्चा यह भी है कि मुख्यमंत्री इस दौरान बीडीए की रामवाटिका में भगवान श्रीराम की प्रतिमा का लोकार्पण भी करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.