मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 24 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। ग्रामीण विकास मंत्री सह परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सभी वर्गों का विकास हुआ है। वे बुधवार को मोतीपुर बाजार के गांधी चौक स्थित मोदी स्मृति भवन सभागार में सदस्यता अभियान समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की बात कही। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरपुर से साहेबगंज एवं मुजफ्फरपुर से मोतिहारी जाने वाले ट्रांसपोर्ट को मोतीपुर में ठहराव की मांग रखी। इसपर मंत्री ने शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने मंत्री के मोतीपुर पहुंचने पर बैंड बाजा एवं बाइक जुलूस निकाला। मंत्री ने गांधी चौक स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर मजहरूल हक, विनय पटेल, जवाहर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.