गोरखपुर, मार्च 23 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। 25 मार्च को मुख्यमंत्री रामगढ़झील के किनारे महंत दिग्विजयनाथ पार्क में जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं। ऐसे में झील की खूबसूरती में जलकुंभी बड़ा रोड़ा बन रही है। पुरवा हवा के झील में मैनुअल निकाली जा रही जलकुंभी, चिड़ियाघर के पीछे, सहारा एस्टेट और महादेव झारखंडी क्षेत्र से तैर कर नौकायन रोड की ओर आ रही है। जिससे झील की सफाई में प्राधिकरण का पसीना छूट रहा है। शनिवार को चंपा देवी पार्क से लेकर नया सवेरा तक ताल के किनारे जलकुंभी का ढेर लग गया। प्राधिकरण की टीम मजदूरों की मदद से जलकुंभी निकालने में जुटी है। अकेले मार्च में ऐसा कई बार देखने को मिला है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने कहा कि शहर की सुंदरता और व्यवस्था में बाधा पहुंचाने वाले किसी भी अतिक्रमण और लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.