बागपत, जून 6 -- जिलेभर में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और समाज सेवियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर कई स्थानों पर हवन हुए, जिनमें योगी आदित्यनाथ की दीर्घायु की कामना की गई। वहीं, भाजपा कार्यालय पर केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। शहर के चमरावल रोड़ पर भाजपा जिला कार्यालय पर गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। बागपत गन्ना समिति के चैयरमेन प्रदीप ठाकुर ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने उतर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का काम किया है। भयमुक्त प्रदेश बनाने का काम किया है। जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश में ही नहीं देश-विदेश में भी नाम कमाया है। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.