प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 5 -- प्रतापगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर पौधरोपण किया। कार्यालय में एक दूसरे को लड्डू खिलाकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह ने कहा कि सभी लोग घटते जलस्तर को रोकने और शुद्ध वातावरण का निर्माण करने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण कर अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करें। इस मौके पर नीरज अग्रहरि, नीतीश श्रीवास्तव, चंद्र प्रताप, अजय सिंह, नगर अध्यक्ष राहुल मौर्या, अविनाश सिंह चंदन, मदन पाल, सोनू यादव, सचिन दुबे, आलोक शुक्ला गर्ग, देवव्रत त्रिपाठी, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.