बदायूं, मई 31 -- फरवरी में बीओबी बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में हुई चोरी का खुलासा न होने पर पीड़ित ने मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पेश होकर न्याय की गुहार लगाई है। चोर की सीसीटीवी फुटेज से पुलिस शिनाख्त भी कर चुकी है लेकिन वह अब तक पुलिस की पहुंच से दूर है। 14 फरवरी की सुबह पांच बजे उझानी के घंटाघर मार्केट में मनोज गोयल के बीओबी ग्राहक सेवा केंद्र पर शटर तोड़कर अज्ञात चोर ने तीन लाख 56 हजार की नगदी चोरी कर ली थी। चोरी की पूरी घटना सीसीवी में कैद हो गई। पुलिस ने चोर की शिनाख्त भी दातागंज के डहरपुर निवासी के रूप में चोर की पहचान होने का दावा किया। लेकिन वह अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर रहने पर पीड़ित ने मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पेश होकर चोर को गिरफ्तार कराने की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.