कन्नौज, जनवरी 29 -- छिबरामऊ, संवाददाता। पिछले दिनों सौ शैय्या अस्पताल में बिना सर्जन किए गए ऑपरेशन का मामला एक बार फिर से गरमा गया है। अब यह मामला मुख्यमंत्री के जनता दरबार तक पहुंच गया है। भारतीय हलधर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष ने इस पूरे मामले से मुख्यमंत्री के निजी सचिव को अवगत कराते हुए दोषियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं इसी मामले से एक बार फिर उपमुख्यमंत्री स्वास्थ्यमंत्री को भी पत्र सौंपा गया है। उधर, जिलाध्यक्ष का कहना है कि शासन स्तर से दोषियों पर यदि कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो अब उनका संगठन धरना करने को बाध्य होगा। दिलू नगला गांव स्थित सौ शैय्या अस्पताल में 23 दिसंबर को बिना सर्जन के एनेस्थेटिक डॉ. विपिन सचान के ड्राइवर धीरज सचान उर्फ वरदान, स्टाफ नर्स वंदना पाल और अर्चना कटियार द्वारा ऑपरेशन किया जाना एक गंभीर लाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.