संभल, अगस्त 8 -- बहजोई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान एक महिला आंगनबाड़ी कार्यकत्री पदों पर हुई भर्ती में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शिकायत करने पहुंच गई। कार्यक्रम स्थल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था को लगे पुलिसकर्मियों ने महिला को रोक लिया। इस दौरान महिला फफक-फफक कर रो पड़ी। पुलिसकर्मियों पर शिकायती पत्र छीनने का भी आरोप लगाया। विकासखंड संभल के नाठेर निवासी महिला कविता सैनी गुरुवार को मुख्यमंत्री के आगमन से पहले कार्यक्रम स्थल पर जिले में हुई आंगनबाड़ी कार्यकत्री की भर्ती में कथित भ्रष्टाचार की शिकायत करने पहुंच गई। हालांकि जैसे ही वह पंडाल की ओर बढ़ी, पुलिस ने उसे रोक लिया। महिला ने फफक-फफक कर रोते हुए आरोप लगाया कि पुलिस ने उसका प्रार्थना पत्र छीन लिया और उसे जबरन बाहर कर दिया गया। महिला का कहना था कि वह मुख्यमंत्री से सीध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.