मुजफ्फरपुर, जनवरी 22 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के यहां शुक्रवार को होने वाले कार्यक्रम को लेकर बिजली विभाग अलर्ट मोड में है। बाजार समिति पर मुख्यमंत्री की सभा के मद्देनजर स्थानीय पावर सब स्टेशन पर बिजली आपूर्ति को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पावर सब स्टेशन के सभी फीडरों, ट्रांसफार्मरों, ब्रेकर और कंट्रोल पैनल की गहन जांच की गई है। तकनीकी टीम द्वारा लाइन मेंटेनेंस, अर्थिंग सिस्टम, बैकअप व्यवस्था और वैकल्पिक फीड व्यवस्था को भी दुरुस्त किया गया है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के समय किसी भी प्रकार की बिजली बाधा न हो, इसके लिए अतिरिक्त मानवबल, जेई और तकनीकी स्टाफ की तैनाती की जाएगी। साथ ही आपात ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.