सहारनपुर, मार्च 18 -- सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महानगर आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। प्रमुख चौराहों और मार्गों पर पुलिस फोर्स तैनात रही। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी चौकस रहे। पुवांरका में मां शाकंभरी देवी राजकीय विश्वविद्यालय और सर्किट हाउस के बाहर सुरक्षा कड़ी रही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार सुबह राजकीय विमान से सरसावा एयरपोर्ट पहुंचे। इसके पश्चात यहां से हेलीकाप्टर से जनता रोड स्थित पुवांरका में मां शाकंभरी देवी राजकीय विश्वविद्यालय पहुंचे। यूनिवर्सिटी के बाहर और परिसर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। इसके पश्चात मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे और यहां से सड़क मार्ग से सर्किट हाउस गए। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन से लेकर दिल्ली रोड और सर्किट हाउस मार्ग पर पुलिस, पीएसी, यातायात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.