हाजीपुर, फरवरी 9 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना निर्माण कार्य का जायजा लिया। उनके आगमन को लेकर हाजीपुर- महनार पथ के बिदुपुर और हाजीपुर-जंदाहा पथ के बाकरपुर बनारसी चौक के पास पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा रही। साथ ही मुख्यमंत्री नितीश के निरीक्षण के दौरान आगमन को लेकर लोगों में उत्साह रहा। मुख्यमंत्री नितीश के आगमन की जानकारी मिलने पर लोग सुबह में ही इंतजार करने लगे और दोपहर रहे। मुख्यमंत्री नितीश के द्वारा गंगा नदी पर निरीक्षण कर लौट जाने के बाद बिदुपुर और बाकरपुर के बनारसी चौक पर इंतजार कर रहे लोग लौट गए। उधर प्रशासन के द्वारा भी दोनों मार्ग पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही,बड़ी वाहनों को दूसरे मार्ग से जाना पड़ा। मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन...