किशनगंज, फरवरी 21 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता समृद्धि यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक महकमा पूरी सक्रियता के साथ जुट गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित आगमन को देखते हुए शुक्रवार को जिलाधिकारी विकास राज एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने ठाकुरगंज का दौरा कर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कृषि फार्म परिसर में प्रस्तावित सभा स्थल का जायजा लिया गया। साथ ही निर्माणाधीन बाईपास का भी निरीक्षण कर कार्य प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने हेलीपैड निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, मंच निर्माण, मीडिया समन्वय, स्वच्छता, स्वास्थ्य सुविधा, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं पार्किंग व्यवस्था सहित सभी आवश्यक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.