पीलीभीत, अगस्त 31 -- गांधी सभागार में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में उप्र कृषकों की दुर्घटनावश मृत्यु/दिव्यांगता की स्थिति में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अन्तर्गत प्राप्त दावा पत्रावलियों के निस्तारण के सम्बन्धी में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के प्राप्त आवेदनों का भौतिक सत्यापन कर लिया जाये, जिससे पात्र पीड़ित परिवार को योजना से लाभान्वित किया जा सके। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने तहसील वार प्राप्त हुये कृषक दुर्घटना दावा पत्रों की पत्रावलियों का अवलोकन करने के बाद पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की सहमति प्रदान की गई। इस दौरान जनपद की पांचों तहसीलो से कुल प्राप्त आवेदन 52 में से 30 पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.