गोपालगंज, जनवरी 13 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा को लेकर जिले में प्रशासनिक तैयारी तेज कर दी गयी है। सभी विभाग तीव्र गति से लंबित योजनाओं को पूरा कराने, विभागीय रिपोर्ट तैयार कराने और नयी योजनाओं की रूपरेखा तैयार करने में जुट गए हैं। बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा के पहले चरण का शिड्यूल जारी कर दिया है। जिसके अनुसार 16 जनवरी को पश्चिमी चंपारण जिले से समृद्धि यात्रा शुरू होगी। जबकि 20 जनवरी को मुख्यमंत्री गोपालगंज जिले का दौरा करेंगे। इस दौरान वे प्रगति यात्रा और सात निश्चय से संबंधित योजनाओं और जिले की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं का स्थल निरीक्षण करेंगे। जिले की महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और कार्यारंभ करेंगे। जनसंवाद के तहत आम लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.