भभुआ, जनवरी 19 -- यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में मुख्यालय के अफसर होंगे शामिल जिले में चल रही योजनाओं को शीघ्र पूरा कराने पर अफसरों से किया विचार-विमर्श (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैमूर जिले में प्रस्तावित समृद्धि यात्रा की सफलता को लेकर जिला पदाधिकारी नितिन कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को सभी संबंधित विभागों के अफसरों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा समीक्षा बैठक की जाएगी। बैठक में राज्य मुख्यालय के अधिकारी भी शामिल होंगे। इससे पहले सभी आवश्यक प्रपत्रों एवं प्रतिवेदनों के साथ योजनाओं की अद्यतन स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। डीएम ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि निर्धारित प्रारूप के अनुसार सभी अभिलेखों को यथाशीघ्र अद्यतन कर उपलब्ध ...