पूर्णिया, फरवरी 22 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पूर्णिया जिला अंतर्गत प्रस्तावित समृद्धि यात्रा के मद्देनजर शनिवार को जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पशु एवं मत्स्य संसाधन कार्यालय पूर्णिया, इंदिरा गांधी स्टेडियम, मां पुरणदेवी मंदिर और भोला पासवान शास्त्री महाविद्यालय पूर्णिया का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के क्रम में मौके पर उपस्थित सभी संबंधित पदाधिकारी को मुख्यमंत्री के आगामी, संभावित प्रस्तावित समृद्धि यात्रा के निमित्त सभी स्तरों पर पूर्व से ही सभी आवश्यक तैयारी करने का दिशा-निर्देश दिया गया। जानकारी के मुताबिक मार्च माह में मुख्यमंत्री प्रस्तावित समृद्धि यात्रा पर पूर्णिया आ सकते हैं। -जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक : --- -जिला पद...