पटना, फरवरी 6 -- जदयू नेता प्रमिल कुमार मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार का बजट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की घोषणा और दूरदर्शी सोच के अनुरूप है। यह बिहार में चल रहे विकास की गति को और तेज करने वाला ऐतिहासिक बजट है। इसमें सभी वर्ग खासकर गरीब-वंचितों के उत्थान और उनके लाभ के लिए बड़ी पहल की गई है। इससे बिहार की विकास दर बढ़ेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। पूरे राज्य में विमान सेवा शुरू करने की तैयारी है। पांच एक्सप्रेस-वे बनेंगे और ग्रामीण क्षेत्रों में सिंगल लेन सड़कों का दोहरीकरण होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...