देवघर, मार्च 23 -- देवघर, प्रतिनिधि मुख्यमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 32 हजार रुपए की ठगी कर ली गयी है। मधुपुर निवासी पीड़ित राहुल कुमार ने साइबर थाना में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर रकम की ठगी कर ली। बताया कि कुछ दिन पहले एक फोन कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को सरकारी अधिकारी बता मुख्यमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ दिलाने की बात कही। उसने कहा कि यदि योजना का लाभ चाहते हैं, तो कुछ राशि ट्रांसफर करनी होगी। आरोपी ने पीड़ित से बताया कि योजना के लाभ के लिए आवेदन शुल्क के रूप में 32 हजार रुपए जमा करने होंगे। पीड़ित ने बिना संकोच आरोपी की बातों पर विश्वास कर रुपए ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब योजना का लाभ नहीं मिला तब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.