लोहरदगा, जनवरी 2 -- लोहरदगा, संवाददाता। समाजसेवी एवं झामुमो कार्यकर्ता जयप्रकाश शर्मा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा जनता से सीधे संवाद को सराहनीय पहल कहा है। जयप्रकाश ने कहा कि राज्य के लोग वीडियो कॉल के माध्यम से अपनी समस्याएं, सुझाव और बातें सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचा सकेंगे। इस व्यवस्था से विशेष रूप से दूरदराज़ और सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की आवाज़ सीधे सत्ता तक पहुंचेगी, जिससे उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो सकेगा। साथ ही, शिकायतों के त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया को भी गति मिलेगी। यह कदम लोकतंत्र को और मजबूत करेगा। मुख्यमंत्री का यह प्रयास जनता के प्रति उनकी संवेदनशीलता और जवाबदेही को दर्शाता है। आम लोगों को अब अपनी बात रखने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.