बागपत, फरवरी 2 -- बागपत। वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षको को कैशलेस चिकित्सा की सुविधा देने की घोषणा करने पर सरदार पटेल इंटर कॉलेज बली मेवला में शिक्षकों बैठक करके हर्ष व्यक्त किया। एक दूसरे को लड्डू खिलाफ खुशी जाहिर की। शिक्षक संजीव शर्मा ने बताया कि जिले के हजारों शिक्षकों को योजना का लाभ मिलेगा। प्रधानाचार्य नवाब सिंह, उपप्रधानाचार्य श्यामवीर सिंह, पवन कुमार शर्मा, देवेंद्र, अनिल कुमार, सुभाष पार्चा, संजय शर्मा, आशीष, तनसीर अली, धीरज वर्मा आदि मौजूद रहे। छज्जा निकालने की शिकायत बागपत। शहर के पुराना कस्बा के देशराज मोहल्ला निवासी भावना गुप्ता ने ईओ नगर पालिका से शिकायत की। बताया कि गली बहुत छोटी है, ऊपर से पड़ोसी तीन फुट का छज्जा निकाल रहा है। विरोध करने पर धमकी दे रहा कि एक अधिकारी का ड्राइवर है, कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। कार्रवाई की मां...